इन 10 कारों ने नवंबर में की दाबड़तोड़ बिक्री 

भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की दुनिया में, अक्टूबर 2023 में कुछ सबसे लोकप्रिय कार मॉडल्स की बिक्री में तेज़ उछाल दिखा। अगर सेल लिस्ट को देखे तो इस महीने लगभग 142,691 गाड़िया बिकीं। 

अगर हम सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात कर रहे हैं तो मारुति जरूर होनी चाहिए, टॉप पर रही, मारुति वैगनआर ने अक्टूबर 2023 में 22,080 यूनिट की बिकरी के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में अपना शासन जारी रखा।

Maruti WaganR

टाटा नेक्सन ने अपनी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हुए दूसरा स्थान पर है। अपने शक्तिशाली प्रदर्शन और सेफ्टी के लिए मशहूर नेक्सन ने अक्टूबर में 16,887 यूनिट्स सेल्स के साथ बड़ी संख्या में खरीदारों को आकर्षित किया।

Tata Nexon

मारुति की भरोसेमंद और स्टाइलिश हैचबैक बलेनो ने 16,594 यूनिट्स सेल के साथ तीसरा स्थान पर है। इसकी आकर्षक डिजाइन और माइलेज ने कार प्रेमियों को आकर्षित करना नवंबर में भी जारी रखा। 

Maruti Baleno

कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ब्रेज़ा 16,050 यूनिट्स बिक्री के साथ  चौथे स्थान पर है,  इसके स्टाइलिश लुक और मारुती की रिलायबिलिटी कहीं न कहीं इसकी वजह जरूर है। 

Maruti Brezza

टाटा पंच को 11 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया गया था और आते ही इस गाड़ी ने अपने सेगमेंट ने तहलका मचा दिया , बात करें बिक्री की तो 15,317 यूनिट्स सेल के साथ यह छठे स्थान पर है। 

Tata Punch

अपने स्टाइलिश एक्सटीरियर, इंटीरियर और माइलेज के लिए मशहूर मारुति की डिजायर सातवें स्थान पर रही, डिजायर ने नवंबर में 14,699 यूनिट्स की बिक्री की। 

Maruti Dzire

परिवारों की लोकप्रिय पसंद मारुति अर्टिगा 14,209 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवे स्थान पर है। (MPV )बहुउद्देश्यीय वाहन के रूप में यह लगातार उपस्थिति बनाये रखी है।

Maruti Ertiga

बिग डैडी कही जाने वाली महिंद्रा स्कार्पियो नवंबर में 13,578 यूनिट्स की दमदार सेल की है, सालों से इसकी मज़बूती और ऑफ-रोड क्षमताओं ने कार प्रेमियों की आकर्षित किया है।

Mahindra Scorpio

हुंडई क्रेटा ने बाजार में एक मजबूत दावेदार के रूप में अपनी ताकत दिखाते हुए शीर्ष 10 में जगह बनाई। स्टाइल और उन्नत सुविधाओं के साथ, क्रेटा ने 13,077 यूनिट्स की बिक्री की है। 

Hyundai Creta

Xiaomi Electric Car की पहली झलक आई सामने

NEXT...